BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मास्क नहीं पहनने पर मंत्री का अजीबोगरीब बयान कहा......तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 11, 2022

मास्क नहीं पहनने पर मंत्री का अजीबोगरीब बयान कहा......तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत




रेवांचल टाईम्स , भोपाल: मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उषा ठाकुर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गई हैं. बिना मास्क के दौरा करने पर जब उनसे मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत है और मैं आज से नहीं पिछले 30 सालो से सूर्योदय-सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र करती हूं. यह मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.'

प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर अपने प्रभार के जिले खंडवा में दौरा कर रही हैं. मंत्री उषा ठाकुर ने अपने दो दिन के दौरों में जिला अस्पताल के निरीक्षण के अलावा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं. वहीं कार्यक्रम में वह बिना मास्क के नजर आईं. सर्किट हाउस में भी मंत्री उषा ठाकुर ने बिना मास्क के ही लोगों से आवेदन लिए और उनकी समस्या सुनी, यही नहीं जब वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष की बैठक से बाहर निकल कर आईं तो वहां भी लोगों की समस्या बिना मास्क के ही सुनती रहीं. जब उनसे मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत है और मैं आज से नहीं पिछले 30 सालों से सूर्योदय-सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र करती हूं. यह मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

No comments:

Post a Comment